राऊ विधानसभा : पटवारी के सामने वर्मा मजबूत उम्मीदवार लेकिन…

जिराती , रणदीवे, शर्मा और मल्हार भी इच्छुक  - राऊ पर भाजपा की गिद्ध नजर

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओ के साथ वह लोग भी सक्रिय हो गए है जो विधायक बनने का सपना सजाए बैठे है । इंदौर की राऊ विधानसभा पर भाजपा की गिद्ध नजर है जो किसी भी सूरत में इसे जीतना चाहती है । इस विधानसभा से चुनाव लडने में भाजपा के वरिष्ठ नेता मधु वर्मा सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे है और उनकी तैयारी भी चुनाव लडने जेसी ही है । लेकिन वर्मा के अलावा पूर्व विधायक जीतू जिराती , भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवें, एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा और दिनेश मल्हार जैसे नेता भी टकटकी लगाए बैठे है की मौका मिले तो वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को परास्त कर सके ।हालाकि यह इतना आसान नहीं होगा । 

पटवारी का है मजबूत किला , पर….

पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी अपनी विधानसभा में सक्रिय जरूर है लेकिन उनकी कार्यशैली और कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने के चलते कांग्रेसी ही पटवारी के मजबूत किले में सेंध लगाने का काम कर सकते है । 

नए मतदाताओं पर नजर –

आगामी चुनाव में कई युवा और नए वोटर भी वोट डालेंगे ऐसे में उन्हें अपनी ओर आकर्षित करना भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद जरूरी है । वही , सूत्रों की माने तो , राऊ विधानसभा में जीतू पटवारी के मजबूत किले में फिलहाल मधु वर्मा ही मजबूत माने जा रहे है । प्रयास न्यूज इंदौर

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.