देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है नए मतदाता :सांसद लालवानी
ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच आम जनता से मिले सांसद

प्रयास न्यूज, इंदौर। सांवेर विधानसभा के सेमलिया चाऊ में सांसद शंकर लालवानी ने 10 से अधिक नए मतदाताओं का सम्मान कर उनसे चर्चा की । उनके उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को देखकर उनका मनोबल बढ़ाया ।देश के सबसे लोकप्रिय सांसद को अपने बीच पाकर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला ।
लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में गांव, गरीब, किसान और युवाओं,महिला उत्थान के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

सांसद लालवानी ने नए मतदाताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि।युवाओं का यह उत्साह ही देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

