सामाजिक संस्थाओं ने दिए कंबल , जिला प्रशासन कर रहा वितरित
कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसीलदार सड़कों पर
प्रयास न्यूज ,देवास : ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है । ऐसे में वह लोग परेशान होते है जो या तो बेघर होते है या फिर सड़को पर अपना जीवन बसर करते है । ऐसे में कई सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कपकपाती ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के लिए गर्म कंबल देवास किला प्रशासन को दिए गए ।
इसी कड़ी में , देवास कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसीलदार हलधर को यह जिम्मेदारी दी गई जिसे बखूभी निभाते हुए हलधर द्वारा रात में कड़ाके की ठंड में सड़को पर सो रहे लोगो को कंबल वितरित किए गए ।

कलेक्टर गुप्ता ने कहा की वर्तमान में कड़ाके की ठंड हो रही है जिस कारण बेघर , बेसहारा और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने हेतु सामाजिक संस्थाओं ने कंबल की व्यवस्थाएं की है जिसे जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है । ब्यूरो रिपोर्ट प्रयास न्यूज देवास
