भाजपा संगठन ने जताया शिरोडकर पर भरोसा

अनुसूचित जाति मोर्चा का बनाया आष्टा प्रभारी

 

इंदौर । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है इसी तारतम्य में अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर को प्रदेश अध्यक्ष  कैलाश  जाटव एवं संगठन मंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से आष्टा जिले का प्रभारी बनाते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है ।

भारतीय जनता पार्टी ने शिरोडकर पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है । वही, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी राजेश के नाम पर अपनी सहमति देते हुए भरोसा जताया है । 

ऐसे में राजेश शिरोडकर को अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर मिला है जिसे वो अपनी बड़ी टीम की मदद से सफलता पा लेगे और संगठन के विश्वास पर खरे उतरेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.