पत्रकार हितों के लिए सदैव संघर्षरत नरेंद्र भंडारी
17 दिसंबर को मीडिया महाअधिवेशन दिल्ली में- चुनिंदा पत्रकारों को नवाजा जाएगा मीडिया रत्न अवॉर्ड से

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । पत्रकारों के लिए सदैव संघर्षरत , मीडिया बिरादरी के लिए 24*7 उपलब्ध रहने वाले और सैकडो की संख्या में मीडिया व्हट्सप ग्रुप बनाकर उसका सफल संचालन करने वाले वरिष्ठ वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भंडारी युवा पत्रकारों के आदर्श माने जाते है ।

आज के युवा पत्रकार , भंडारी से हर वो ज्ञान सीखने का प्रयास कर रहे है जो मीडिया के लिए, मीडिया हित के लिए अत्यंत आवश्यक है ।इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वर्किंग जनलिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 17 दिसंबर को दिल्ली में मीडिया महा अधिवेशन का आयोजन किया गया है जिसमे मीडिया के साथ हो रही अनदेखी सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी । साथ ही , देश के चुनिंदा पत्रकारो को मीडिया रत्न अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जाएगा । आपको बता दे की इस अवॉर्ड कार्यकम के पीछे वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भंडारी की मीडिया बिरादरी के लिए सकारात्मक सोच है ।
