इंदौर का एक युवा निभा रहा है भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी जिम्मेदारी !

इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज का सक्रिय युवा ऋषभ दुबे

इंदौर । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जहां पूरे देश में चर्चित हो रही है वही उनकी इस यात्रा में सोशल मीडिया का भी बड़ा योगदान माना जा रहा है । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सोशल मीडिया टीम में श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर के सक्रिय युवा ऋषभ दुबे का भी महत्त्वपूर्ण योगदान है । 

एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक  ऋषभ दुबे भारत जोड़ो यात्रा के सोशल मीडिया कवरेज की जिम्मेदारी  निभा रहें है  फेसबुक , ट्विटर ,इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा को वर्चुअली ( डिजीटल मीडिया) रूप से पुरे देश को जोड़ने का काम कर प्रयास कर रहे है की सभी घर बैठे भारत वासी एक वर्चुअल यात्री के तौर पर भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ चुके।।आपको बता दे की दुबे श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद से भी सक्रिय रूप से जुड़े है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.