गुजरात चुनाव 2022 :पंजाब की तरह गुजरात में चमत्कार की उम्मीद ‘ आप ‘ को

मोदी , शाह, गांधी और केजरीवाल हुए सक्रिय

आगामी दिनों में गुजरात विधानसभा चुनाव होने जा रहे है । वैसे तो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहरा रहा है लेकिन इस बार मामला सिर्फ बीजेपी तक ही सीमित नहीं रहने वाला । क्योंकि इस बार आम आदमी पार्टी भी दम खम के साथ गुजरात चुनाव में इस उम्मीद के साथ उतरी है की वह पंजाब जैसा चमत्कार गुजरात में भी कर सकती है ।

वही , कांग्रेस भी इस बार कुछ अच्छा करने के मूड में नजर आ रही है ।राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है इस उम्मीद के साथ की इस यात्रा के साथ आम जनता भी कांग्रेस से जुड़ेगी ।

बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की करे तो गुजरात में इन दोनो का मान सम्मान इस चुनाव में दिखेगा । मोदी, गांधी और केजरीवाल ने अपनी सारी ताकत गुजरात विधानसभा जीतने में लगा दी है अब ऐसे में परिणाम किसके पक्ष में आएगा यह तो वक्त के साथ आम जनता तय करेगी बहरहाल, पूरे देश की नजर गुजरात विधानसभा चुनाव पर

टिकी है ।

फिलहाल सट्टा बाजार बीजेपी की बढ़त बनाए हुए है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.