श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज इंदौर को एक बार फिर मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड
समर्पित ग्रुप ने किया दो सौ से अधिक शिक्षको का सम्मान

इंदौर के गांधी हॉल में इंदौर के श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के समर्पित ग्रुप द्वारा दो सौ से अधिक शिक्षको का सम्मान कर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया । पहले भी समाज के यूवाओ की सक्रिय संस्था युवा परिषद द्वारा भी दो बार प्राप्त वर्ल्ड रिकॉर्ड का यह गौरव समाज को समर्पित किया जा चुका है ।
