इंदौर महापौर ने जीतू पटवारी को लेकर दिया बड़ा बयान

जीतू पटवारी बिना नशे के ही झूठ की फैक्ट्री है - भार्गव

प्रयास न्यूज, इंदौर। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जीतू पटवारी खुद को परेशान किए जाने का दावा कर रहे हैं, जबकि उनके ही भाई ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया कि वह ड्रग्स का सेवन करते थे।

महापौर ने कहा,मैं इसे अलग नजरिए से देखता हूं। ड्रग्स लेने के बाद भी उनके भाई ने सच बोलने का साहस दिखाया। आमतौर पर नशे की लत इंसान से झूठ बुलवाती है, लेकिन उन्होंने सच स्वीकार किया।

उन्होंने इसके बाद जीतू पटवारी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा, “दूसरी ओर उनके बड़े भाई, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, बिना किसी नशे के ही झूठ की ऐसी फैक्ट्री चला रहे हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं है। उनके झूठ, भ्रम और भ्रामक राजनीति से पूरा मध्य प्रदेश परेशान है,और सबसे ज्यादा उनकी अपनी कांग्रेस परेशान है।

महापौर ने आगे कहा, “जीतू पटवारी की झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का ही नतीजा है कि कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। बड़े नेता राकेश यादव ने भी कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। यह कांग्रेस में विश्वास खत्म होने का सबसे बड़ा प्रमाण है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि “जनता अब झूठ और भ्रम की राजनीति को पहचान चुकी है। कांग्रेस का नेतृत्व तथ्यों से नहीं, बल्कि अफवाहों और दुष्प्रचार से राजनीति कर रहा है और यही उसकी लगातार गिरती राजनीतिक स्थिति का सबसे बड़ा कारण है।

Prayas News MP

Leave A Reply

Your email address will not be published.