देश के जाने माने लोगों को देंगे 4 फिट लंबी और 57 किलो भारी पीतल की दो हजार पन्नों वाली तीन दुर्लभ किताबें
गृहमंत्री अमित शाह को पीतल की 3 दुर्लभ किताबें भेंट करने की तैयारी

प्रयास न्यूज, इंदौर । कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की प्रेरणा से संविधान से देश पुस्तक द्वारा संविधान पर तैयार की गई दुर्लभ किताबें जो कि पीतल पर तैयार की गई।
4 फिट पीतल की किताब जिसमें 193 देशों के संविधान की 57 किलो की किताब
सामूहिक प्रयास की परिणिति ही कहा जा सकता हैं, जब भारत के 200 शहरों के 42000 भारतीय नागरिक (सरकार,शासन,प्रशासन,राजनेता,अधिवक्ता,पत्रकार,कलाकार,आमजन के सहयोग से)। इस किताब के लिए सभी का संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करना प्रमुख उद्देश्य मौलिक अधिकारों व कर्त्तव्यो के प्रति जागरूकता प्रदान करने हेतु इसकी नींव रखी गई। संविधान से देश पुस्तक निरंतर 2003 से जारी हैं,लेकिन इसे अंतराष्ट्रीय पहल देश की शान में बदलने हेतु 2017 से संसार भर के जिसमें 193 देशों का मंथन शुरू हुआ। जिसने 2023 में G20 के दौरान देश दुनिया में 4 फिट पीतल की किताब जिसमें 193 देशों के 6177 चित्र समाहित हैं।इसका वजन 57 किलो,पृष्ठ संख्या 99,मुख्य पृष्ठ 10 किलो । मुख्य पृष्ठ को 14 अप्रैल,2023 को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू, मध्यप्रदेश से देश दुनिया के लिए समर्पित भाव से जारी किया। जिसमें संविधान की जय की भावना प्रबल हैं।
54 पृष्ठ की भारतीय संविधान की किताब –
किंतु सभी भारतीय थे,जिसके चलते 2022 में 54 पृष्ठ की 32 किलो पहली पीतल की जारी की गई जिसमें भारतीय संविधान की मूल भावना को महज चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया था।जिसे भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26,नवंबर,2022 को जारी किया गया था। यह लेजर तकनीक से बनी संविधान जागरूकता हेतु पीतल के प्रयोग की पहली प्रति थी।इसे तैयार करने हेतु आमजन 10-10 रु आमजन से संचय कर प्रति तैयार की गई थी।
दुनिया की सबसे ज्यादा पीतल के पन्नों की किताब जिसमें 2000 पृष्ठ समाहित-
भारतीय संविधान को हिंदी,मराठी,संस्कृत 3 भाषाओं में छापा गया।भारतीय रियासतों के नाम, मां भारती के लाल आजादी नायक के चित्र व दुनिया के 193 देशों के प्रतीक चिन्हों को भी इसमें सम्मिलित किया गया। सर्वस्व के सहयोग से इसका मुख्य पृष्ठ 26 नवंबर 2024 को जारी किया गया। इस किताब को 25,जनवरी,2025 को जारी किया गया।उक्त जानकारी संपादक एड.लोकेश मंगल ने दी ।

Prayas News MP
