अवंतिका गैस कंपनी की मनमानी से चाय से लेकर खाने की हुई मुसीबत
कई घंटों से गैस सप्लाई बंद, उपभोक्ता परेशान

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आज शाम से शहर के कई उपभोक्ताओं को शाम की चाय और रात के भोजन के लाले पड़ने वाले है । शहर में अपनी मनमानी। फैलाने वाली अवंतिका गैस लाइन एजेंसी शहर के कई क्षेत्रों में सप्लाई बंद कर बैठी है ।इतना ही नहीं उसके दो हेल्पलाइन नंबर भी काम करना बंद कर दिए है । उपभोक्ताओं ने प्रयास न्यूज को बताया कि बिना किसी जानकारी के सप्लाई बंद करना गलत है ।घर का सारा मैनेजमेंट बिगड़ गया है । किसी के घर में मरीज है तो किसी के घर में छोटे छोटे बच्चे, ऐसे में गैस सप्लाई बंद होने से कई उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

इंदौर शहर के तिलकनगर क्षेत्र में साईनाथ कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं में अवंतिका गैस लाइन एजेंसी के प्रति आक्रोश नजर आ रहा है ।

लोगों का कहना है कि यदि किसी परिवार के पास गैस सिलेंडर नहीं हो तो वो क्या करेगा ।बहरहाल , उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि उनकी यह बड़ी समस्या कंपनी जल्दी हल करेगी ।
