Delhi Blast : गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे घटनास्थल !
दिल्ली के लाल किले के नजदीक बड़ा कार ब्लास्ट से देश हिला !

दिल्ली ब्लास्ट मामला 2025 : दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास आज शाम 7 बजे के आसपास बड़ा बन विस्फोट हो गया जिसमें अभी तक 13 लोगों के मारे जाने की खबर है वही 30 से अधिक लोग घायल है । इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी मांगी है ।वही गगृह मंत्रीवामित शाह घटनास्थल पर पहुंचने वाले है ।
इस गंभीर मामले में i 20 कार में धमाका हुआ , जो नदीम खान के नाम की बताई जा रही हैकार की नंबर प्लेट की तलाश की जा रही है । धमाके में कई गाड़िया राख हो गई है । NGG और NIA की टीम जांच में जुट गई है । धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी ।इस घटना के बाद दिल्ली सहित मुंबई , राजस्थान। सहित कई शहर और प्रदेश हाईअलर्ट पर हो गए है । साथ ही अयोध्या , काशी , वाराणसी जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बड़ा दी गई है । गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल जा सकते है । वहीं शाह अस्पताल भी जाकर घायलों से मिल सकते है ।
