2 नवंबर को दिगंबर जैन समाज होगा विश्व रिकॉर्ड से सम्मानित
दिगम्बर जैन तीर्थ निर्देशिका’ की लाखवीं प्रति का होगा भव्य समारोह

2 नवंबर को रवीन्द्र नाट्यगृह, इंदौर में होगा भव्य विमोचन समारोह
प्रयास न्यूज, इंदौर। दिगंबर जैन समाज के इतिहास में 2 नवंबर 2025 का दिन स्वर्णाक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। जैन समाज की सर्वाधिक लोकप्रिय एवं लोकोपयोगी पुस्तक ‘दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका’ अपनी 1,00,000वीं प्रति के साथ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त करने जा रही है।।
तीर्थ निर्देशिका समिति के अध्यक्ष संपादक हंसमुख जैन गांधी ,महामन्त्री डॉ. अनुपम जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर का भव्य विमोचन समारोह रविवार, 2 नवम्बर 2025 को प्रातः 9:30 बजे से रवीन्द्र नाट्यगृह, इंदौर में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि होंगे राज्यसभा सांसद एवं जैन जगत के वरिष्ठ नेता नवीन जैन (आगरा)।
अध्यक्षता करेंगे जम्बू प्रसाद जैन (गाजियाबाद), अध्यक्ष – भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी, मुंबई।
विमोचनकर्ता होंगे – आजाद जैन एवं रविदेवी जैन (बिड़ीवाला परिवार)।
दीप प्रज्वलनकर्ता – महेंद्रकुमार जैन एवं संतोष जैन (बडजात्या परिवार)।
ध्वजारोहणकर्ता – आर. के. जैन (रानेका, इंदौर)।
इस अवसर पर देशभर से समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षाविद्, जैन संगठनों एवं तीर्थ क्षेत्र समितियों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और ‘दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका’ को विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे।
, मीडिया प्रभारी होलास सोनी, राजेन्द्र जैन महावीर ने बताया कि यह पुस्तक जैन समाज की एक जीवंत धरोहर है, जिसने देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को तीर्थों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई है।
समारोह में “टीम अवॉर्ड महोत्सव” के अंतर्गत समाज के अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर tirthnirdeshika.com वेबसाइट का लोकार्पण एवं “सर्वश्रेष्ठ तीर्थ अवार्ड योजना” की घोषणा भी होगी, जिसके पुण्यार्जक गांधी परिवार, इंदौर होंगे।
