दिव्यांग बच्चों के पालकों का प्रशिक्षण संपन्न

प्रयास न्यूज, देवास । राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों के पालकों का एक दिवसीय जिला स्तरीय पालक उन्मुखीकरण CWSN छात्रावास मा.वि क्र. 3 नई बिल्डिंग में आयोजित किया गया जिसमें समस्त विकासखण्डों के पालक उपस्थित रहे। पालकों के उन्मुखीकरण के लिए विकासखण्डों से एम.आर.सी एवं जिला शिक्षा केन्द्र की टीम भी उपस्थिति रही राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा समपूर्ण जिले से 100 दिव्यांग बच्चों के पालकों का प्रशिक्षण दिया जाना था। जिसमें पालकों ने बढ-चढ कर भाग लिया। रेनू गुप्ता, सहायक परियोजना समन्वयक ने कार्यक्रम में बच्चों के विभिन्न कौशल पहचान एवं उनके पुनर्वास हेतु विस्तार पूर्व बताया गया दिव्यांग बच्चों के पालको उनके बच्चों के समस्या एवं समाधान हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दिव्यांग बच्चों को सामुदायिक गतिविधियों मे भाग लेने के समान अवसरो में शामिल किया जाये उनकी जरूरतों के प्रति जागरूकता फेलाना भेद-भाव को दूर करना और समान अवसर प्रदान करना जरूरी है नकारात्मक धारणाओं को दूर करने के लिए उन्हे शिक्षित करना आवश्यक है। कार्यक्रम की अंतिम बेला में अजय कुमार मिश्र, जिला परियोजना समन्वयक द्वारा पालक से व्यक्तिगत प्रशिक्षण की जानकारी ली गई।

पालक से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालको के सहयोग प्रफुल्ल द्विवेदी, भारती चौहान, उषा जायसवाल, शाहीदा बी कुरेशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था सुरेन्द्रसिंह खिंची छात्रावास वार्डन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा केंद्र देवास से शीतल मालवीया, कंचन डोडावे, अंकित वर्मा, सपना परमार, अनिल वर्मा, वैशाली पवार एवं छात्रावास के समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।
