शिक्षक लखनलाल शुक्ल हुए सम्मानित

प्रयास न्यूज, पीपलरावां । रोटरी क्लब सोनकच्छ में साक्षरता माह के अंतर्गत स्वर्णिम टीचर एक्सीलेस अवार्ड का आयोजन किया गया जिसमें नगर पीपलरावा के शिक्षक लखनलाल शुक्ल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया ।

सोनकच्छ में रोटरी क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में जितेंद्र जैन सत्यनारायण लाठी डॉ जामिन हुसैन पूर्व रोटरी गवर्नर सूरज सिंह ठाकुर , जनपद अध्यक्ष सोनकच्छ दिनेश कारपेंटर , दिनेश राठौर एवं सहायक सभी रोटरी क्लब अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.