सराफा चौपाटी इंदौर की पहचान और धरोहर है

महापौर लेंगे सराफा व्यापारियों और चौपाटी संघ की बैठक

प्रयास न्यूज, इंदौर । सराफा चौपाटी मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नगर निगम ने स्पष्ट निर्णय ले लिया है। आज निगम मुख्यालय पर सराफा एसोसिएशन और चौपाटी एसोसिएशन को बुलाया गया है, सराफा दुनिया में इंदौर के पर्याय के रूप में जानी जाती है।सुरक्षित और परम्परागत व्यंजन वहाँ मिले इसके एग्जीक्यूशन के लिए आज दोनों एसो. के लोगो को बुलाया है।महापौर ने कहा कि पहले भी दोनों एसो के साथ बैठक हो चुकी है ,पहले भी चर्चा के दौरान सहमति बनी थी कि सुरक्षित,स्वच्छ, स्वाद की राजधानी में सराफा चौपाटी जो इंदौर की पहचान और धरोहर है, उसे सुरक्षित रखते हुए “स्वच्छ सराफा चौपाटी” के रूप में विकसित किया जाएगा। महापौर ने साफ कहा कि “सराफा चौपाटी रहेगी, इसे पूरे देश में जाना जाता है और इसे और बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.