देवास कलेक्टर ने पीड़ितों की समस्याएं सुन दिए निराकरण के निर्देश

कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे कई पीड़ित

प्रयास न्यूज, देवास । जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में किसान सम्मान राशि, भूमि का पट्टा ,विद्यालय के लिए बस सुविधा, गंदगी,स्कूटी की मांग सहित जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर सिंह ने दिए।

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ज्योति शर्मा, अपर कलेक्‍टर शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास आनंद मालवीय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.