हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकली
देवास हुआ तिरंगामय, देशभक्ति के गूंजे तराने

जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
प्रयास न्यूज, देवास । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के महापर्व को गरिमा एवं गौरव के साथ मनाने हेतु, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।
यह पैदल तिरंगा यात्रा तुकोजीराव पंवार स्टेडियम से प्रारंभ होकर भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, जनता बैंक, एम.जी. रोड से होती हुई स्वास्थ्य परिसर, सयाजी द्वार पर संपन्न हुई। यात्रा में देशभक्ति की अलख जगाते हुए प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से आमजन को स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया । इस यात्रा में जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया मुख्य रु पड़े उपस्थित थे ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी, थाना प्रभारी यातायात पवन बागड़ी, थाना प्रभारी सिविल लाईन हितेश पाटिल,रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन देवास रणजीत ठाकुर,सूबेदार आनंद कुमार सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एवं गणमान्य नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
