पूर्व पार्षद शहीद राजेश जोशी की स्मृति में भजन संध्या 12 अगस्त को

प्रयास न्यूज, इंदौर। शहीद पार्षद राजेश जोशी के पुत्र एवं शहीद राजेश जोशी सेवा संस्था के अध्यक्ष नकुल जोशी ने बताया कि उनके पिता की पुण्य स्मृति में दिनांक 12 अगस्त 2025 मंगलवार को शाम 7 बजे से निज निवास सुभाष नगर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
शहीद राजेश जोशी की 28 वी पुण्य स्मृति में आयोजित भजन संध्या में मुख्य रूप से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ,पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, वार्ड पार्षद जीतू यादव एव पार्षद व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं रहवासी उपस्थित रहेंगे।
