बड़ी खबर : एसडीएम और तहसीलदार को सौंपी जिम्मेदारी, कलेक्टर करेंगे वॉचिंग , हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं
जिला प्रशासन ने अलग अलग क्षेत्रों में बांटी अधिकारियों को जिम्मेदारी

हेलमेट धारण नहीं करने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान नहीं करने संबंधी आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पालन सुनिश्चित कराने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी को अनुभागवार सौंपे गये दायित्व
प्रयास न्यूज,इंदौर ।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 के तहत बिना हेलमेट धारण किये चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान नहीं किये जाने के संबंध में गत दिवस आदेश जारी किये गये हैं। इस आदेश के प्रभावी परिपालन एवं क्रियान्वयन हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को उनके अनुभाग क्षेत्र में उक्त आदेश के उपबन्धों को प्रभावी रूप से लागू कराने हेतु पेट्रोल पम्पों का आकस्मिक निरीक्षण व वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु आदेशित किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जूनी इंदौर अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार प्रीति भिसे को दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह मल्हारगंज अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम डॉ. निधि वर्मा और प्रभारी तहसीलदार नारायण नांदेड़ा को, राऊ अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा और प्रभारी तहसीलदार याचना दीक्षित को, कनाड़िया अनुभाग के लिये एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल तथा प्रभारी तहसीलदार शेखर चौधरी को, भिचौली हप्सी क्षेत्र के लिये एसडीएम अजय भूषण शुक्ला और प्रभारी तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत को, खुड़ैल अनुभाग के लिये एसडीएम नीरज खरे और प्रभारी तहसीलदार अंकिता वाजपेई को, हातोद अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम रवि वर्मा और प्रभारी तहसीलदार योगेश मेश्राम को, देपालपुर अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी और तहसीलदार लोकेश आहुजा को, डॉ. अम्बेडकर नगर महू के लिये एसडीएम राकेश परमार तथा नायब तहसीलदार श्री विवेक कुमार सोनी को तथा सांवेर अनुभाग क्षेत्र के लिये एसडीएम घनश्याम धनगर और प्रभारी तहसीलदार पूनम तोमर को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी अलग-अलग समय में आकस्मिक रूप से संबंधित क्षेत्र के राजस्व निरीक्षण/पटवारी/पुलिस/खाद्य विभाग की टीम के साथ पेट्रोल पम्प की जाँच करेंगे तथा प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन पाये जाने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
सोर्स – pro
