बारिश के बीच हाइवे पर पहुंचे देवास कलेक्टर और एसपी

ब्लैक स्पॉट जैतपुरा, खटाम्बा, जमगोद, नेवरी फाटा का किया निरीक्षण

प्रयास न्यूज,   देवास । कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने विगत दिवस राजकीय राज्यमार्ग क्रमांक 28 पर चिंहित ब्लैक स्पॉट जैतपुरा, खटाम्बा, जमगोद, नेवरी फाटा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग , लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक म.प्र. सडक विकास निगम भोपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण राजकीय मार्ग पर सडक दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से गया।

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने संभागीय प्रबंधक म.प्र. सडक विकास निगम को सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिये आवश्यक उपाय किये जाने जैसे सोलर पावर डेलीनेटर, कैट आईज, ब्लिंकर, रोड मार्किंग, रोड स्टड्स लगाये जाने के निर्देश दिए। यह कदम क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और दुर्घटना जोखिम को न्यूनतम करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

 कलेक्टर सिंह ने सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटनाओ की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.