संस्कृत महाविद्यालय में नशे के खिलाफ शपथ

प्रयास न्यूज, इंदौर । मध्य प्रदेश शासन खेल मंत्रालय और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में 15 से 30 जुलाई तक नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शैक्षणिक संस्थाओं के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा किशोर युवा और नागरिकों को जागृत किया जा रहा है ।

इसी अभियान के तहत शहर के शासकीय संस्कृत महाविद्यालय रामबाग में प्राचार्या के निर्देशन में एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉक्टर एम एल चौहान एवं डॉ छवि खरे के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों को प्राचार्या डॉ विमला गोयल द्वारा नशा न करने और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई छात्रों से कहा गया कि आप जनमानस को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और प्रचार प्रसार करें।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और शैक्षणिक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
