आजाद-तिलक अलंकरण से 5 विभुतियां होगी सम्मानित

— शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 119वीं एवं लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 169वीं जयंती मनाई जाएगी
प्रयास न्यूज, इन्दौर। नेताजी सुभाष मंच व श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को प्रात: 10 बजे, इंडियन कॉफी हाउस पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रीगल चौराहा, इन्दौर पर भारत के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती एवं स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का उद्घोष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 169वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर शहर की 5 विभुतियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपना जीवन समाजसेवा में लगा दिया। आयोजन की अध्यक्षता अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल करेंगे।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने देते हुए बताया कि इस प्रसंग पर 5 विभूतियों को आजाद-तिलक अलंकरण से विभूषित किया जायेगा। जिनमे सर्वश्री पर्यावरणविद डॉ. ओ.पी. जोशी, समाजसेवी दीनदयाल रतमेले, शहीद शुखदेव के परिजन रघुवीर सिंह जेतका, समाजसेविका रेणु जया सिंघानी एवं आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषण उदितनारायण तिवारी को आजाद -तिलक अलंकरण से विभूषित किया जायेगा।
