हर महीने एक लीटर ईंधन की बचत के फायदे बताए पर्यावरणविद वाग़ेला ने

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में पर्यावरण पर कार्यशाला सम्पन्न

प्रयास न्यूज , इंदौर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षार्थी पुलिस कार्मिकों के लिए वायु प्रदूषण, उसके स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों, वृक्षारोपण और उनका प्रदूषण नियंत्रण में महत्व, कार्बन उत्सर्जन, माइक्रोप्लास्टिक पर नियंत्रण आदि विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरणविद डॉ. ओ पी जोशी ने पर्यावरण में वृक्षों की भूमिका प्रतिपादित कर उनका मूल्य समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। उन्हीं के कारण जैव-विविधता बनी रहती है। अतः नए पेड़ लगाने के साथ पुराने पेड़ों को सहेजना बहुत जरूरी है।

पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. दिलीप वागेला ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन रोकने के लिए हमें ऊर्जा व ईंधन की बचत करना चाहिए। इंदौर का हर व्यक्ति एक लीटर ईंधन प्रतिमाह बचाये तो 8000 मेट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन व 6000 टन ऑक्सीजन की खपत कम की जा सकती है।

अतिथियों का स्वागत मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रदीप जोशी ने किया। आभार प्रदर्शन एएसपी गीता चौहान ने किया व संचालन टीआई अमृता सोलंकी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 120 से अधिक प्रशिक्षार्थी पुलिस कार्मिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.