कोली समाज में प्रदेश स्तर पर परिवर्तन की सुगबुगाहट , इंदौर के प्रकाश महावार बन सकते है प्रदेश अध्यक्ष

भोपाल में बड़ी बैठक संपन्न ,

मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोली समाज की सामाजिक समरसता बैठक संपन्न

प्रदेश अध्यक्ष के लिए भोपाल से कंसोरिया, देवरिया, ग्वालियर से पवन उमरैया एवं इन्दौर से प्रकाश महावर हैं प्रबल दावेदार

भोपाल । अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में 7 जुन को पधारे, इस दौरान मीनाल रेसीडेंसी अमरदीप कंसोरिया के निवास पर समाज के प्रबुद्धजनों एवं समाज के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के समक्ष प्रदेश में संगठनात्मक कमजोरी एवं निष्क्रिय प्रदेश अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए योग्य व सक्रिय समाजसेवी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने की बात रखी। मध्यप्रदेश शाखा के पूर्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  कंसोरिया के निवास पर लगभग चार घंटे तक अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप की मौजूदगी में कोरी/कोली समाज की समरसता बैठक चली, जिसमें सामाजिक समरसता, शैक्षणिक, राजनैतिक व अन्य मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के साथ ही प्रदेश में संगठनात्मक सक्रियता पर जौर देते नेतृत्व परिवर्तन करने की मांग भी की गई, बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डी. पी. शंखवार भी मौजूद थे।

बैठक में भोपाल के घनश्याम भगोरिया एवं ग्वालियर के पवन महावर ने प्रदेश अध्यक्ष बलवंत शाक्य की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में चार साल से अधिक समय से अध्यक्ष हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया, यहां तक कि प्रदेश में एक मिटिंग तक नहीं ली, न ही समाज की महिला एवं पुरुषों पर दबंगों के शोषण के खिलाफ आवाज तक नही उठाई गई। इसी प्रकार समाज के एक तथाकथित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को फर्जी बताए जाने के बयान पर मूकदर्शक बने रहने पर भी चिंता व्यक्त की गई। ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश नेतृत्व बदलने की मांग रखी गई। 

इसके लिए सक्रिय, सक्षम व योग्य नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष के लिए भोपाल से अमरदीप कंसोरिया, दिलीप देवरिया, ग्वालियर से पवन महाराज महावर, महेश उमरैया के साथ ही इन्दौर से पत्रकार प्रकाश महावर कोली के नाम प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए रखे। 

बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य व राष्ट्रीय महासचिव डी.पी. शंखवार, राष्ट्रीय सदस्य महेश उमरैया की उपस्थिति में हुआ, जिसमे कोरी/कोली समाज में चल रहे विघटन पर गम्भीरता से विचार विमर्श हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समय आने पर नेतृत्व परिवर्तन करने का आश्वासन दिया। 

 बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओ ने प्रदेश कार्यकारिणी के पिछले कार्यकाल की निष्क्रियता को स्पष्टता से राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव के समक्ष रखा। 

 बैठक में उपस्थित समाज के अनेक प्रबुद्धजन, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि कोरी/कोली समाज में विघटन के चलते राजनैतिक स्तर पर मध्यप्रदेश से क़ोई भी उपलब्धि नहीं मिल पा रही है, औऱ समाज अलग अलग टुकडों में बंटने के कारण अन्य अनुसूचित जाति वर्ग इसका लाभ ले रहा हैl

कोरी/कोली समाज में शिक्षा को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई, पूर्व प्रदेश महासचिव दिलीप देवरिया  व घनश्याम भकोरिया ने सामाजिक पदाधिकारीयों को इस औऱ विशेष ध्यान देने की बात रखी औऱ  देवरिया ने एजुकेशन जॉब सेमिनार अतिशीघ्र आयोजित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया। कंसोरिया ने भोपाल कोरी/कोली समाज के पास एक भी सामुदायिक भवन नहीं होने पर इसे समाज की बहुत बड़ी कमजोरी बताया l उन्होंने भवन हेतू भूमि आलाटमेंट होने पर ऑफिसर एसोसिशन की औऱ से भवन निर्माण लागत का 25% राशि देने की बात रखी। इंजिनियर दिलीप विगोनिया ने अलग अलग भागों मे बंटे समाज को एक करने पर विचार रखें, रेडियो पुलिस अधिक्षक बी. एम. शाक्य ने सामाजिक आयोजनों को एक ही बैनर तले करने पर अपने विचार रखें l ग्वालियर के पवन महावर ने पिछले कार्यकाल की निष्क्रिता से सबको अवगत कराया व पदाधिकारी के पद लेकर बैठने का भी विरोध दर्ज किया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप के समक्ष सक्रिय प्रदेश नेतृत्व के लिए घनश्याम भकोरिया जी ने पांच नाम सुझाये जिसमें भोपाल से अमरदीप कंसोरिया, दिलीप देवरिया, ग्वालियर से महेश उमरैया एवं पवन महावर के नाम रखे, इस बैठक मे इंदौर से प्रकाश महावर कोली मौजूद तो नहीं थे, लेकिन उनका नाम भी अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार के रुप में सामने आया, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आगामी समय में इन नामों को संगठन में उचित स्थान पर पद देने की स्वीकृति दी l

बैठक समाप्त होने के पश्चात कंसोरिया केे निवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप से मिलने पहुंचे इन्दौर से राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य प्रकाश महावर कोली ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष  कश्यप के समक्ष कहा कि वर्तमान निष्क्रिय नेतृत्व के कारण हमारा संगठन कमजोर हो रहा है। उन्होंने समाज में घटित हो रही घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के एक कथित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमारे संगठन के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप के निर्वाचन को फर्जी बताया, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष या उनकी कार्यकारिणी ने एक शब्द तक नहीं कहा इस पर भी हमें चिंतन करने की आवश्यकता है,  महावर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व पर अगर कोई भी उंगली उठाता है, तो हमें उसको करारा जवाब देना चाहिए। लेकिन हमारे प्रदेश अध्यक्ष मूकदर्शक बने बैठे रहे। 

बैठक में समाज के उच्च शिक्षित प्रबुद्ध सकारात्मक विचारों वाले सामाजिक बंधुओ में सर्वश्री जी. सुनैया (Ex.-C.T.E.), एन.के. परिहार अधीक्षण यंत्री (सेवानिवृत्त),  चंद्रकांता कंसौरिया (अपर जिला न्यायाधीश), बीएम शाक्या (डायल 100 एसपी), देवेंद्र सिंह सिरोलिया (अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक), इंजि. अमर दीप कंसोरिया, इंजि. दिलीप विगोनिया, इंजि. बी.डी.रतमेले, इंजि. कृपाराम काकोरिया, दिलीप देवरिया , पवन महावर, सावंत सिंह माहौर, महेश उमरैया, इंजि. अनुराग कंसोरिया, नम्रता कंसोरिया, घनश्याम भकोरिया, डॉ. एल. सी. भकोरिया आदि सामाजिक बंधुओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.