पूर्व लोकसभा स्पीकर से मिला ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल
महामना मालवीय और सूबेदार होलकर राष्ट्र के गौरव

महामना मालवीय और सूबेदार होलकर राष्ट्र के गौरव
– पूर्व लोकसभा अध्यक्ष से मिला ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल
इंदौर : भारत में कई महापुरुषों ने अपना जीवन राष्ट्र हित के लिए समर्पित किया है ।महामना मदनमोहन मालवीय और सूबेदार मल्हारराव होलकर इनमें से एक है ।दोनों ही महापुरुषों ने राष्ट्र हित के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया है ।महामना मालवीय और सूबेदार होलकर दोनों ही राष्ट्र के गौरव है ।
यह कहना है पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का ।
ब्राह्मण समाज ने महाजन से मुलाकात कर पंडित मालवीय चौराहे रेती मंडी पर बन रहे ओवरब्रिज का नाम भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के नाम करने की मांग की ।
ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिला और अपना पक्ष रखा ।
पं.आदित्य उपाध्याय और पं. मयंक व्यास ने बताया कि सुमित्रा ताई से ब्राह्मण समाज ने मांग की है कि जिस चौराहे का नाम महामना के नाम से है , जहां महामना की प्रतिमा भी सालों से है ,तो ओवरब्रिज के नाम की प्राथमिकता भी महामना के नाम पर होना चाहिए । ताई ने कहा कि महामना और सूबेदार दोनों ही राष्ट्र गौरव है ।दोनों ने ही राष्ट्र के लिए अपने अपने स्तर पर राष्ट्र हित का कार्य किया है ।ताई ने कहा कि किसी भी समाज के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा ।ब्राह्मण समाज ने इस मामले में केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , सांसद शंकर लालवानी , महापौर पुष्यमित्र भार्गव , विधायक रमेश मेंदोला,मधु वर्मा,गोलू शुक्ला,नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र के माध्यम से सहयोग करने की अपील की । इस अभियान में ब्राह्मण समाज के साथ सर्व समाजों का भी समर्थन संघर्ष समिति को मिल रहा है ।
प्रतिनिधि मंडल में अनूप शुक्ला, संजय दुबे , दिलीप दुबे , अनिल व्यास सहित कई समाजजन मौजूद रहे ।
