ब्राह्मण समाज बोला : पंडित महामना और सूबेदार होलकर दोनों ही स्वीकार , बस परंपरा ना टूटे
सर्व ब्राह्मण समाज का ब्राह्मण समागम में पहुंचे सैकडो समाजजन

– समस्त ब्राह्मण समाज का ब्राह्मण समागम संपन्न
– सैकडो समाजजन हुए शामिल
– वक्ताओं ने कही दोनों महापुरुषों को लेकर सकारात्मक बाते
इंदौर :राष्ट्र हित में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देश के दो सपूत भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय और सूबेदार मल्हारराव होलकर का जीवन राष्ट्र हित के लिए सदैव समर्पित रहा ।समस्त हिन्दू समाज के सुरक्षित जीवन और उज्जवल भविष्य को लेकर दोनों ही महापुरुषों ने अपना जीवन लगा दिया ।जिस तरह पटेल ब्रिज पर पटेल प्रतिमा , शास्त्री ब्रिज पर शास्त्री प्रतिमा है उसी प्रकार महामना चौराहे पर महामना प्रतिमा होना चाहिए । ब्राह्मण समाज को दोनों ही महापुरुष स्वीकार है बस , जो चौराहा है उसी नाम से ब्रिज का नाम रखने की जो परंपरा चली आ रही है उसे ना तोड़ा जाए इसलिए जिस चौराहे पर महामना प्रतिमा है उस पर बनने वाले सेतु का नाम भी महामना सेतु रखा जाए ।
यह कहना है समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्रह्म समागम में वक्ताओं का । रेती मंडी कैट रोड स्थित पंडित मदनमोहन मालवीय चौराहा पर आयोजित ब्रह्म समागम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाजजन एकत्रित हुए और ब्राह्मण एकता की मजबूती हेतु अपनी बात रखी ।

समस्त ब्राह्मण समाज के पं. आदित्य उपाध्याय और पं. मयंक व्यास ने बताया कि आयोजन की शुरुआत शंखनाद के साथ हुईं। आयोजन में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भारत रत्न महामना मालवीय की कार्यशैली और राष्ट्र हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया ।वही , महामना चौराहे पर बन रहे सेतु का नाम महामना के नाम से रखने की अपील भी सरकार से ब्राह्मण समाज ने की ।
सुनील व्यास , अनिल शर्मा और सुनील दीक्षित ने बताया कि ब्रह्म समागम को अनूप शुक्ला ,मनोहर दुबे , संजय मिश्रा , अनिल जोशी ,सुधाकर दुबे , धर्मेश पंडित , अमित शर्मा ,गोपाल पुजारी,सहित अनेक समाजजनों ने महामना मालवीय को लेकर अपने विचार रखे ।
मनीष जोशी, विपिन पंडित,मिहिर व्यास और ऋषभ दुबे ने बताया कि समागम में ब्राह्मण संगठनों और समाजों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी ।
इस अवसर पर योगेंद्र महंत ,संजय दुबे , संजय शर्मा , अनिल त्रिवेदी अनिता नागदे , ज्योति शर्मा , आशा दुबे , सीमा ओझा , दीपमाला शर्मा , मोनिका शुक्ला ,अनीता व्यास सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे ।
संचालन दिलीप दुबे ने किया । आभार मोनिका शर्मा ने माना ।
