जय परशुराम की जय जयकार से गूंजा इंदौर
दस दिन पहले ही शुरू हो जाती है इंदौर में परशुराम जयंती
– राजबाड़ा से निकली संस्कार यात्रा
– राजेंद्र नगर से निकली शोभायात्रा
– हजारों ब्राह्मण पहुंचे आयोजन में

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । सनातन का प्रतीक भगवा पताका , जय जय परशुराम का उदघोष, परशुराम भगवान की जय , जब जब ब्राह्मण बोला है – राज सिंहासन डोला है के गगनभेदी नारे , आकर्षक झाकियां और हजारों ब्राह्मण समाजजन , यह नजारा सिर्फ इंदौर शहर में ही देखा जा सकता है जहां हजारों ब्राह्मण सड़क पर परशुराम जयंती मनाने एकत्रित होते है और बालिकाओं की तलवारबाज़ी देख हर कोई दंग रह जाता है ।

दरअसल, इंदौर में दस दिन पहले ही परशुराम जयंती की धूम शुरू हो जाती है । इसी कड़ी में श्री श्री परशुराम सेना द्वारा राजबाड़ा से भव्य संस्कार यात्रा निकाली गई जिसमें आकर्षक झाकियां और मन को मोह लेने वाली शंखनाद आकर्षण का केंद्र रही । सैकडो मंचों से यात्रा का स्वागत किया गया ।

प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला , पं. अन्नू वाजपेयी, पं.अनिल तिवारी , पं. दीपक शुक्ला , पं.दीपक शर्मा, पं.पप्पी शर्मा और प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि संस्कार यात्रा में आकर्षक झाकियां , तलवारबाजी करती बालिकाएं, डमरू,ढोल ताशे बजाते युवा और सुसज्जित रथ पर प्रभु परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही ।यात्रा का समापन राजबाड़ा पर महाआरती कर हुआ ।यात्रा में महामंडलेश्वर दादू महाराज, पवनदास महाराज , पं।कृपाशंकर शुक्ला , विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला , चंद्रमोहन दुबे , अरविंद तिवारी,पिंटू जोशी , दिलीप दुबे सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे ।
