आश्चर्य : यातायात थाने के बाहर ही नियमों की अनदेखी
नो पार्किंग बोर्ड के सामने ही खड़े हो रहे वाहन

प्रयास न्यूज देवास । यातायात पुलिस एक तरफ आम जनता को यातायात नियमों की सीख दे रही है लेकिन यातायथाने के बाहर ही ,पुलिसकर्मियों की नाक के नीचे , नो पार्किंग बोर्ड के बावजूद यातायात थाने के बाहर ही वाहन खड़े किए जा रहे है ।

इसका मतलब सीधा सा यह है कि नियम सिर्फ दिखावे के लिए ही है । और सिर्फ आम जनता चालान भरने के लिए ।

अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देखे की यातायात थाने के बाहर नियम तोड़ते खड़े वाहनों पर क्या कार्यवाही की जाए क्योंकि यातायात थाने में तैनात जिम्मेदारों को यह नियम तोड़ते खड़े वाहन नहीं दिखाई दे रहे।
