ब्राह्मण समाज की मांग : भारत रत्न महामना पं.मदनमोहन मालवीय के नाम से हो रेती मंडी ओवरब्रिज

ब्राह्मण समाज को सर्व समाज का भी समर्थन

ब्राह्मण समाज की मांग : भारत रत्न महामना पं.मदनमोहन मालवीय के नाम से हो रेती मंडी ओवरब्रिज
– ब्राह्मण समाज को सर्व समाज का भी समर्थन
– संघर्ष समिति की बड़ी बैठक संपन्न
इंदौर । श्री श्रीगौड ब्राह्मण समाज के साथ सर्व ब्राह्मण समाज और सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी समाजों के प्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए रेती मंडी चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का नाम हिंदू , हिंदी और हिन्दुस्तान को पहचान देने वाले भारत रत्न महामना पंडित मदनमोहन मालवीय के नाम से करने की मांग की है।
महामना पं.मदनमोहन मालवीय ओवरब्रिज संघर्ष समिति के पं. आदित्य उपाध्याय और पं. मयंक व्यास ने बताया कि पूर्व में भी श्रीगौड ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री, महापौर, विधायक ,पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी दिया जा चुका है जिनमें समाजजनों को सकारात्मक आश्वासन भी मिल चुका है । पूर्व में भी समाजजन रोटरी और ओवरब्रिज को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिल चुके है । सर्वसमाज ने मान की है कि पंडित महामना मालवीय चौराहा भी इसी स्थान पर है तो ब्रिज का नाम भी महामना के नाम से ही किया जाना चाहिए ।
जनप्रतिनिधियों का आभार मानते हुए संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर वरिष्ठजनों ने मार्गदर्शन दिया ।
बैठक में अनिल जोशी , सुधाकर दुबे , हेमंत पंडित,राजेंद्र व्यास,अशोक कानूनगो, ब्रजेश जोशी, धीरज दुबे सहित कई समाजजनों ने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर जया तिवारी ,संगीता पंड्या, देवेंद्र व्यास , अमित शर्मा ,सुधीर उपाध्याय , शरद व्यास, सतीश शर्मा,वीरेंद्र कानूनगो , मनीष जोशी , ऋषभ दुबे,नितिन द्विवेदी,मिहिर व्यास,विपिन पंडित,मनीष व्यास, ललित मंडलोई ,आदि उपस्थित थे ।
संचालन दिलीप दुबे ने किया ।आभार सुनील व्यास ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.