महिलाओं ने ली इंदौर को आठवीं बार नंबर वन बनाने की शपथ , बिजली की भी करेंगे बचत
श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की सैकडो महिलाओं का सामूहिक हल्दी कुमकुम संपन्न

– श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज की सैकडो महिलाओं का सामूहिक हल्दी कुमकुम संपन्न
– महिला एकता सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
– सांसद लालवानी बोले – ब्राह्मण समाज की महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर
इंदौर । श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा इंदौर प्रेस क्लब परिसर में पारिवारिक सामूहिक हल्दी कुमकुम और महिला एकता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया । जिसमें सैकडो महिलाओं और समाजजनों ने स्वच्छता में इंदौर को आठवीं बार नंबर वन बनाने और बिजली की भी बचत करने की शपथ ली ।
संस्थापक पं. आदित्य उपाध्याय, महिला प्रदेश अध्यक्ष रंजना पाठक और अमृता जोशी ने बताया कि महिलाओं ने एक दूसरे को सामूहिक हल्दी कुमकुम लगाकर भारतीय परंपरा को बनाए रखा ।
भारती जमींदार और प्रेमा पंडित ने बताया कि मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर आत्मनिर्भर हो रही है ।
ऐश्वर्या जोशी , शीतल व्यास और अर्चना उपाध्याय ने बताया कि महापौर प्रतिनिधि भारत पारख ने इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने और बिजली बचत करने की शपथ समाजजनों को दिलवाई ।
महिला एकता सम्मेलन में इंदौर , रतलाम, देवास, उज्जैन, धार ,बड़वानी सहित कई जिलों के सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे ।
विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, कुसुम मंडलोई , साधना दुबे और उषा दुबे ,कुसुम दुबे थे ।
संचालन रुचि मंडलोई और मुस्कान जोशी ने किया । आभार वर्षा उपाध्याय ने माना ।
