‘अटल गौरव सम्मान’ 18 जनवरी को , 101 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

विश्व ब्राह्मण समाज संघ की पहल

प्रयास न्यूज, इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में विश्व ब्राह्मण समाज संघ द्वारा प्रतिवर्ष अटल गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस वर्ष भी देश की ख्यात विभिन्न 101 प्रतिभाओं को 18 जनवरी को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान समारोह इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित होगा।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री दर्जा पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक यशवंत निवास रोड इंदौर स्थित मुख्यालय भवन 302 रॉयल डायमंड पर हुई जिसमें समारोह की भव्यता और प्रविष्ठियों के चयन हेतु चयन कार्यकारिणी के नाम पर विचार किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.योगेंद्र महंत ने बताया कि इस बार राष्ट्रीय स्तर पर ‘अटल रत्न राष्ट्रीय सम्मान 2024’ और ‘अटल गौरव राज्य स्तरीय सम्मान’ दो अलग-अलग कैटेगरी में दिया जाएगा। अभी तक सम्मान समारोह के लिए 500 से ज्यादा प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। प्रतिभाओं चयन के लिए जल्दी ही ज्युरी बनाई जा रही है। बैठक में प्रमुख रूप से रामप्रकाश शर्मा प्रभुजी, विजय बोडखा, सुरेश पाठक, अर्पणा जोशी, अशोक चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
इन क्षेत्रों में कार्यों को मिलेगा प्रोत्साहन – 
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने बताया कि ‘अटल रत्न राष्ट्रीय सम्मान’ के लिए शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाजसेवा, प्रशासनिक अधिकारी, ज्योतिष, धर्म समाज, कानून संबंधी, विशेष रिसर्च खोज डॉक्टरेट आदि विभिन्न विषयों में श्रेष्ठ योग्यता के लिए प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार ‘अटल गौरव राज्य सम्मान’ के लिए जिले एवं संभाग स्तर पर विशेष कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे समाज और राष्ट्र में नवनिर्माण और नवाचार का भाव जागृत हो रहा हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.