पूरा थाना सस्पैंड कराने पर तुले कांग्रेस के यह जिद्दी नेता

मामला हत्या का , थाने के बाहर ही धरना देकर बैठे

प्रयास न्यूज, देवास । मध्यप्रदेश में देवास जिले के सतवास क्षेत्र में आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री जीतू पटवारी अपने सैकडो समर्थकों और स्थानीय रहवासियों के साथ सतवास थाने पहुंचे और एक हत्या के मामले में पुलिस को आड़े हाथों लेते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से पूरा का पूरा थाना ही सस्पैंड कराने की जिद पर थाने के बाहर ही धरना देकर बैठ गए ।

इतना ही नहीं , कांग्रेस के इस जिद्दी नेता ने पुलिस को रिश्वतखोर तक कह डाला । इस जिद्दी नेता का यह वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.