रक्तवीर ड़ॉ अभिजीत तायड़े को इंदौर गौरव अवार्ड

130 से भी अधिक बार रक्तदान किया तायडे ने

प्रयास न्यूज ,  इंदौर । 130 से भी अधिक बार रक्तदान करने पर इंडेक्स एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज में “डायरेक्टर रक्तवीर डॉ. अभिजीत तायड़े” का इंदौर के जाल सभागृह में मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में माननीय श्री इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव , सत्यनारायण सत्तन (कवी एवं पूर्व विधायक )  राजेश दंडोतिया (डी सी पी क्राइम ब्रांच ) डॉ एस.के. जैन द्वारा इंदौर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया !

इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, डॉ सी एल यादव, डॉ योगेंद्र भदौरिया एवं शहर के कई गणमान्यजन मुख्य रूप से उपस्थित थे !

विज्ञानं नगर, इंदौर निवासी डॉ. अभिजीत तायड़े ने बहुत कम उम्र में ही लक्ष्य बना लिया था की वे हर जरुरतमंद को रक्तदान करेंगे।

ओ-पॉजिटिव रक्त समूह वाले डॉ. अभिजीत तायड़े हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है।

इनका अपना रक्तदान समूह “डोनेट ब्लड, सेव लाइफ” भी बना हुआ है, जिसमे हर जरुरतमंद को कभी भी, कही भी रक्त की जरुरत होती है तो इनके समूह में से कोई भी रक्तदान करने के लिए पहुंच जाता है।

इस अवसर पर डॉ अभिजीत तायड़े को डॉ विनोद यादव, स्वप्निल तायड़े, डॉ योगेश तिवारी, डॉ दीपक मिश्रा, डॉ रितेश विश्वकर्मा,विकास मंडाड, आदि ने शुभकामनाये दी !

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.