छात्राओं को मिला गाड़ी चलाने का सरकारी हक
परिवहन विभाग ने बनाए 122 छात्राओं के लाइसेंस
– 122 छात्राओं का निःशुल्क ड्राईविंग लायसेंस बने

प्रयास न्यूज, देवास । जिला परिवहन अधिकारी देवास जया वसावा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में छात्राओं के निःशुल्क ड्राईविंग लायसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत 122 छात्राओं का निःशुल्क ड्राईविंग लायसेंस बनाये गये।

जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा ने ड्राईविंग लायसेंस के महत्व एवं इसकी आवश्यकता की विस्तार से जानकारी दी और छात्राओं को ड्राईविंग लायसेंस के लिए जागरूक किया। शिविर में परिवहन विभाग का स्टॉफ एवं महाविद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था।

