बड़ी प्लानिंग : बस से ऑटो और ऑटो से फिर बस से भेजा जाने वाला था लाखों का नकली मावा
- खाद्य विभाग की टीम कई दिनों से थी इंतजार में - सूचना के आधार पर मिली बड़ी सफलता

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । आज इंदौर खाद्य और औषधी विभाग की टीम ने कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में ,अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में लगभग 4 लाख रुपए का नकली मावा जब्त किया । यह मावा इंदौर से इटारसी , होशंगाबाद सहित कई जिलों में भेजने की सम्भावना बताई जा रही है । इस कार्यवाही में खास बात यह भी सामने आई कि यह नकली मावा तिल से बना हुआ भी बताया जा रहा है । इसका वजन एक हजार किलो के लगभग है ।
मुख्य खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि सूचना के आधार पर तीन इमली बस स्टेंड पर विभाग के अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए तभी एक बस में कई बोरियो में यह मावा आया ।तभी एक ऑटो रिक्शा पहुंचा और चालक द्वारा बस से मावा की बोरिया उतारकर नवलखा बस स्टेंड ले जाई गई ।तभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ऑटो चालक से पूछताछ की और वापस तीन इमली बस स्टेंड ले आए और सारा मावा जब्त किया ।
स्वामी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह मावा तिल से बना हुआ प्रतीत होता है । लिए गए नमूनों को भोपाल जांच हेतु भेजा गया है । स्वामी ने बताया कि मिलावट के खिलाफ यह कार्यवाही सतत जारी रहेगी ।
