श्रीगौड़ ना गरबा : हजारों समाजजन बने साक्षी
श्रीगौड़ ना गरबा का यह पांचवां वर्ष
श्रीगौड़ ना गरबा में दिखी ” मै नहीं हम ” की ताकत , हजारों समाजजनों ने किया सामाजिक एकता का गरबा
– बारिश भी रोक नहीं पाई गरबा प्रेमियों को
– भगवती के नौ रूपों ने मोह लिया समाजजनों का मन
– युवा परिषद का पांचवा पारिवारिक श्रीगौड़ ना गरबा महोत्सव
– रतलाम , बड़वानी ,देवास उज्जैन,धार सहित कई जिलों से पहुंचे समाजजन

इंदौर । श्री श्रीगौड ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पांचवा श्रीगौड़ ना गरबा महोत्सव का आयोजन खालसा कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया जिसमें रतलाम , बड़वानी ,देवास उज्जैन,धार सहित कई जिलों से समाजजनो ने पारिवारिक गरबा कर सामाजिक एकता का संदेश दिया ।इस दौरान नौ बालिकाओं द्वारा मां भगवती के नौ रूपों के दर्शन देकर भक्ति और शक्ति का संदेश दिया ।वही , टीम युवा परिषद ने मै नहीं हम को एक बार फिर चरितार्थ किया ।

संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष पं. आदित्य उपाध्याय , रंजना पाठक और मनीष जोशी ने बताया कि आयोजन में हजारों समाजजन पहुंचे और सामाजिक एकता का गरबा खेला ।
पं. अमित व्यास, पं.अर्पित जोशी, महिप पाठक,जितेंद्र दुबे, रेणु ठाकुर और वैभव दुबे ने बताया कि समाज की बालिकाओं द्वारा नवदुर्गा ने नौ रूप रख महिलाओं के लिए भक्ति और शक्ति का संदेश दिया ।

भारती जमींदार ,प्रेमा पंडित , रेणु शुक्ला, ऋतु जोशी और सोनल दुबे ने बताया कि महिलाओं द्वारा आकर्षक वेशभूषा में गरबा करते हुए महिला शक्ति का संदेश दिया ।मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी थे । अध्यक्षता एडवोकेट संजय पाठक ने की । विशेष रूप से दिव्या शर्मा, संजय मिश्रा ,वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दीक्षित , नरेंद्र पाठक, डॉ.रूपाली जोशी, शिल्पा व्यास,लोकेश त्रिवेदी मौजूद रहे ।

महिला प्रकोष्ठ की अमृता जोशी,वर्षा उपाध्याय,शीतल व्यास, ऐश्वर्या जोशी, रेणु ठाकुर सहित कई महिलाओं ने आयोजन की व्यवस्था संभाली,।
इन बालिकाओं ने दी आकर्षक प्रस्तुति –
खुशबू व्यास , वर्षा व्यास, कृतिका व्यास, आयुषी व्यास ,अनीषा व्यास , आर्या व्यास , आयुषी मंडलोई , आशी तिवारी , दिव्यांशी तिवारी सहित अक्षत व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
संचालन पं. सागर जोशी ने किया । आभार पं. ऋषभ दुबे ने माना ।
