छेड़छाड़ ,सायबर क्राइम से बचने और सेल्फ डिफेंस के सिखाए गुर

विजन प्राईड डायमंड क्लब का अनोखा आयोजन

इंदौर । आज का समय आधुनिक जरूर हो रहा है लेकिन आधुनिकता के साथ साथ आम जनता की लापरवाही भी कई परेशानियों को जन्म दे रही है ।आज के दौर में सायबर क्राइम जिस तेजी से बढ़ रहा है उतनी तेजी से जागरूकता नही आ रही है ।आत्मरक्षा बेहद जरूरी है उसके लिए हमे सेल्फ डिफेंस जरूर सीखना चाहिए ।यह कहना है विजन प्राईड डायमंड क्लब द्वारा आयोजित सुरक्षा कार्यक्रम में आए अतिथियों का ।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा सायबर क्राइम , बैंकिंग फ्रॉड , ऑनलाइन फ्रॉड सहित कई विषयों पर अपनी बात कहते हुए आम जनता से जागरूक रहने और फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए ।दंडोतिया ने कहा की मोबाइल पर आने वाली किसी भी लिंक को बिना जानकारी ओपन करना आपके साथ बैंकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड को आमंत्रित करता है ।

सेल्फ डिफेंस को लेकर सेकेंड डिग्री ब्लेक बेल्ट धारी दिनेश मटके ने छेड़छाड़ , चेन स्नेचिंग , पर्स छीनने सहित कई घटनाओं से बचने की जानकारी दी ।सेल्फ डिफेंस के फायदों को लेकर भी मटके ने अपने अनुभव साझा किए ।

वक्ताओं ने एटीएम में सावधानी,छेड़खानी, एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा अचानक घर मे हमले से बचाव के बारे में जानकारी डेमो के माध्यम से दी गई ।कार्यक्रम का संचालन प्रीति सोनी ने किया ।आभार वर्षा चौहान ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.