इंदौर में ई रिक्शा का रूट प्लान तय

शहर के २३ रूट पर चलेगी ई रिक्शा 

 प्रयास न्यूज,इंदौर । महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में इंदौर शहर को स्वच्छता के साथ यातायात प्रबंधन में भी नंबर 1 बनाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।इस श्रंखला में शहर में चलने वाले ई-रिक्शा के मार्ग विभाजन पर बैठक आयोजित कर महापौर के निर्देश पर आर टी ओ और ट्रेफ़िक पुलिस के अधिकारियों द्वारा बनाये रूट प्लान पर चर्चा की है ,तथा ई-रिक्शा संचालन के मार्ग निर्धारित किये गए।इसके तहत् इ रिक्शा के लिए शहर के सभी क्षेत्रों को जोड़ने वाले २३ मार्गों का चयन किया गया है ज्ञात हो कि शहर में लगातार बढ़ रही इ रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यातायात विभाग और आरटीओ को निर्देशित करते हुए इसका प्लान बनाने के लिए कहा था शहर के व्यवस्तिथ एवं सुगम यातायात की दृष्टि से जल्दी ही यह निर्यात सड़को पर दिखाई देगा।कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित इस बैठक में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर लालवानी विधायक मधु वर्मा कलेक्टर आशीष सिंह डीआईजी यातायात मनीष अग्रवाल निगम आयुक्त  हर्षिका सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.