हाथों-हाथ फ़ार्म भरे,जल्द मिलेगा पीएम योजनाओं का लाभ

प्रधानमंत्री की योजनाओं का मेला लगा

प्रयास न्यूज, इंदौर । मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ पाने के सरकारी दफ़्तर के चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पाँच के विधायक ने सभी योजनाओं के अधिकारियों को एक जगह एकत्रित कर मेला लगाया।

एम.आई.सी. मेंबर व पार्षद राजेश उदावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पाँच के रहवासीयों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को बिना किसी सरकारी दफ़्तर में जाए मिल जाए,इसी उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत आज तिलक नगर कम्युनिटी हॉल में मेले का आयोजन किया।

मेले का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया,एम.आई.सी.मेंबर राजेश उदावत आदि ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहाँ क्षेत्रीय विधायक,पार्षद सही मायनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को सार्थक करने का प्रयास कर रहे है,अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले इसके लिए प्रधानमंत्री की योजनाओ के स्टाल लगाकर लाभ दिला रहे है।
मेले में प्रधानमंत्री स्वनिध योजना, विश्वकर्मा योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा लोन योजना
स्टार्र्टअप इंडिया,स्टैंडअप इंडिया,अमृत भारत स्टेशन योजना,जनऔषधि परियोजना,डिजिटल भुगतान अधोसंरचना,आयुष्मान भारत योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छ भारत अभियान,अमृत योजना,सौभाग्य योजना,खेलो इंडिया,आरसीएस उड़ान आदि योजनाओं के अधिकारियों ने आने वाले को जानकारी देकर पात्र आवेदकों का फ़ार्म भरकर योजना के लाभ के लिए अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा।
मेले में पूर्व पार्षद परसराम वर्मा,आशा होलासराय सोनी,अजय नरुका,शैलेन्द्र महाजन,विक्रमसिंह शेखावत, तीरथपाल यादव,पवन भार्गव,रमेश जैन,अभिषेक सोनी,शीतल थोराथ,लता केथवास,पंकज चौहान,कन्हैया जोशी,प्रवीण जैन आदि मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.