पटवारी ने अग्निवीरों की योजना पर जताई चिंता

इंदौर। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मंत्री सहित पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा भी अग्निवीर योजना को लेकर चिंता जताई जा चुकी है।
अग्निवीरों के पेंशन पर टेंशन बढ़ती जा रही है। दरअसल एक तरफ कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने अग्नि वीरों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। वहीं दूसरी तरफ अग्नि वीरों की पेंशन को लेकर सरकार के ही कुछ मंत्री और सांसद उनके खिलाफ हो गए हैं। इन सबमें सबसे पहले वरुण गांधी का नाम आता है। जिन्होंने बीते दिनों सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए बड़े ऐलान कर दिया। दरअसल उन्होंने कहा कि मैं सांसद के तौर पर अपनी पेंशन छोड़ने को तैयार हूं लेकिन अग्नि वीरों को उनका हक मिलना चाहिए। राहुल गांधी के इस ऐलान के बाद अब कई सांसद विधायक ने अपनी आवाज बुलंद कर लिए हैं। दरअसल पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया। जिसमें प्रधानमंत्री से बड़ी पेशकश कर दी है। उन्होंने कहा है कि हमारी पेंशन बंद की जाए।
