श्रीगौड़ ब्राह्मण एकता यात्रा 7 जनवरी को इंदौर में

- वरिष्ठजनों के साथ बैठकों का दौर शुरू

इंदौर : संपूर्ण श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज के मान सम्मान और स्वाभिमान को लेकर इंदौर में श्रीगौड़ ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा 7 जनवरी 2024 को प्रदेश स्तरीय भव्य श्रीगौड़ ब्राह्मण एकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंदौर , देवास, उज्जैन, धार, नलखेड़ा, बडवानी, खरगोन, कसरावद , रतलाम , भोपाल , सहित कई जिलों से समाजजन पहुचेगे । यात्रा सुदामा नगर क्षेत्र से निकलेंगी जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे । 

बैठकों का दौर शुरू –

एकता यात्रा की सफलता को लेकर युवा परिषद द्वारा समाज के वरिष्ठजनों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है ।

 पहली बैठक छोटा रावला स्थित श्रीमती भारती पंकज जमीदार के निवास पर संपन्न हुई जिसमे समाज के वरिष्ठजन , संस्थाओं और व्हाटसप ग्रुप के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में यात्रा को लेकर कार्ययोजना बनाई । इस दौरान पं. सुनील पुराणिक , पं.लक्ष्मीकांत पंडित , पं.पंकज जमीदार, पं.भारती जमीदार , पं.संजय व्यास रामगढ़,पं.मनोहर मंडलोई , पं.दिलीप दुबे, पं.अरुण मंडलोई , पं.हेमंत पंडित, पं.सतीश शर्मा , पं.नरेंद्र शर्मा , पं.आलोक जमींदार, पं.विपिन नाईक, सुश्री विजया पाठक , पं.अमित व्यास , पं.मनीष जोशी ,पं.ऋषभ दुबे , पं.आदित्य उपाध्याय मौजूद रहे । 

 यह बैठके अलग अलग क्षेत्रों में होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.