विधानसभा चुनाव 2023 : कही बहा खून , कही चली लाठियां ,दोस्त बने दुश्मन
पिछले दिनों हुए मतदान के दौरान इंदौर में हुई छूटमूट घटनाएं

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । पिछले दिनों इंदौर में वैसे तो मतदान शांतिपूर्ण रहा लेकिन कुछ क्षेत्रों में इस कदर , गदर मची की पूरा शहर शर्मशार हो गया । विधानसभा एक , तीन और चार में माहोल ज्यादा खराब दिखा वही अन्य विधानसभाओं में छुटमुट घटनाएं जरूर हुई लेकिन किसी का खून नहीं बहा । कुछ स्थानों पर उम्मीदवार पुलिस से उलझते दिखे तो कही वो युवा जो एक दूसरे से दुआ सलाम करते थे वे एकदूसरे को मारने पर आतुर दिखे ।
पुलिस ने भी पूरी कोशिश की , की मामला शांत हो जाए इसलिए कही कही स्थानों पर लाठी भी चलानी पड़ी । हालांकि , इस विधानसभा चुनाव में इंदौर शहर के लिए जो उम्मीद की जा रही थी वैसा तो कुछ नही हुआ लेकिन कुछ का सिर जरूर फूटा , खून भी बहा लेकिन बड़ी घटना नही हुई । कई स्थानों पर तो घेराबंदी कर लात ठूसे की बारिश भी देखने को मिली जिसे देख लगा मानो यह चुनाव होते ही क्यों है…
