कैलाश विजयवर्गीय बोले – राहुल आरती उल्टी उतारते है, अभिनेता नही नेता बनो राहुल
बोले - बीजेपी की सरकार बन रही है और कांग्रेस हार रही है

प्रयास न्यूज, इंदौर । मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल गरमा रहा है जिसको लेकर नेता अलग अलग तरह से अपनी बात सामने रख रहे है । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय और कांग्रेस पर निशाना साधा । विजयवर्गीय ने राहुल गांधी को लेकर बोला की उन्हे जनेऊ पहनना नही आती उन्हे आरती उतारना नही आती ।सिर्फ दिखावा करते है ।
कैलाश ने कहा की राहुल गांधी अभिनेता ना बनो नेता बने ।कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखता है । जब हार सामने दिखती है तो कांग्रेस दोष चुनाव आयोग को देती है । कांग्रेस चिंतित है वे हार के डर से कांग्रेस चुनाव आयोग आर दोष दे रही है । कैलाश बोले की दिग्गी का पाकिस्तान प्रेम दिखता है बोलते है की वहा ईवीएम से चुनाव नही होते । कैलाश बोले की मोदी के आने के बाद देश की अर्थ व्यवस्था काफी अच्छी हुई है । कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन रही है कांग्रेस हार रही है
