125 बार रक्तदान करने वाले डॉ. अभिजीत तायडे का सम्मान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस , मेंदोला ,विजयवर्गीय, भदौरिया भी रहे मौजूद

प्रयास न्यूज इंदौर । लगातार रक्तदान करने वाले इंडेक्स एवं अमलतास मेडिकल कॉलेज में एच आर हेड डॉ. अभिजीत तायड़ेका इंदौर में एक गरिमामय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक रमेश मेंदोला , विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा सम्मान किया गया !, इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय, सुरेश सिंह भदौरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे !
विज्ञानं नगर, इंदौर निवासी डॉ. अभिजीत तायड़े ने बहुत कम उम्र में ही लक्ष्य बना लिया था की वे हर जरुरतमंद को रक्तदान करेंगे।
ओ-पॉजिटिव रक्त समूह वाले डॉ. अभिजीत तायड़े हर समय रक्तदान के लिए तैयार रहते है।
इनका अपना रक्तदान समूह “डोनेट ब्लड, सेव लाइफ” भी बना हुआ है, जिसमे हर जरुरतमंद को कभी भी, कही भी रक्त की जरुरत होती है तो इनके समूह में से कोई भी रक्तदान करने के लिए पहुंच जाता है।
