धन्यवाद बारिश और बहुत धन्यवाद आगामी चुनाव
पीड़ितों के पास समय पर पहुंच रहे है नेता और राहत सामग्री

आदित्य उपाध्याय, इंदौर । हमें धन्यवाद देना चाहिए बारिश का जो पिछले दिनों से लगातार जारी है और बहुत अधिक धन्यवाद देना चाहिए आगामी चुनाव का जो कुछ महीनो बाद होने वाले है ।
दरअसल , यह बारिश और चुनाव नही होते ना तो बारिश से जिन लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है उनको समय पर राहत सामग्री और अन्य सुविधाएं नही पहुंच पाती । गलियां ढूंढ ढूंढ कर निकाली जा रही है राहत सामग्री देने के लिए । चुनाव लड़ने वाले और चुनाव लड़ने का सपना देखने वाले सभी नेता जमीन पर नही , पानी पर खड़े है । यही नहीं , राहत सामग्री कौन दे रहा है और कहा से आ रही है , कौन भिजवा रहा है यह भी बार बार बखान किया जा रहा है ।
लेकिन जो भी हो ,प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं ,एनजीओ तो अपने स्तर पर सेवा कार्य कर ही रहे है लेकिन कुछ दिनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के कारण विधायक बनने का सपना देख रहे सैकडो नेता पीड़ितों के समक्ष समय पर पहुंच कर मदद की बात कर रहे है और मदद भी कर रहे है । मदद के साथ एक दूसरे पर निष्क्रियता का आरोप लगाने से भी पीछे नहीं हटा जा रहा । अरे भाई , मदद कर रहे हो तो जनता देख भी तो रही है । फिर काहे का दिखावा…
यदि बारिश होती पर चुनाव नही होते तो क्या इतनी सक्रियता दिखती…..शायद आपका जवाब होता नही….इसलिए बारिश को धन्यवाद और आगामी चुनाव को बहुत धन्यवाद….

