वार्ड 36 – 37 के रहवासीयों में आक्रोश , कहा – आंदोलन करने को बाध्य ना करे
तुलसी नगर-अपोलो डीबी सिटी रोड के 500 मीटर का मामला

प्रयास न्यूज , इंदौर। शहर को निपानिया से जोड़ने वाली तुलसी नगर-अपोलो डीबी सिटी रोड के 500 मीटर का हिस्सा विगत डेढ़ दशकों से अधिक समय से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की निष्क्रियता के कारण आवागमन हेतु बंद है। इस प्रमुख सड़क का एक लेन अपोलो डीबी सिटी से निपानिया चौराहे तक बना हुआ है, वहीँ इस प्रमुख सड़क का तुलसी नगर के तरफ से दूसरा लेन जो रेवेन्यू रिकॉर्ड में पीडब्लूडी दवारा बनाया गया था, विगत कई सालों से बंद पड़ा है।
इस पीडब्लूडी वाले सड़क के 500 मीटर के हिस्से में घनी झाड़ियों के उगने के कारण, यातायात अवरुद्ध है। इस मार्ग के बंद होने के कारण क्षेत्र के रहवासियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है। तुलसी नगर रहवासी प्रकाश दातार ने कहा कि पिछले कई सालों में अनेकों बार उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की पर उनकी शिकायत का बिना किसी निदान के बंद कर दिया जाता है।
वार्ड 36 – 37 रहवासी महासंघ के संयोजक के के झा ने कहा कि अनेकों बार उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का इस प्रमुख बंद परे सड़क की तरफ अनेकों बार ध्यान आकृष्ट करवाया तथा इस सड़क का निर्माण करवाकर इसे लोगों के आवागन हेतु चालु करने का आग्रह किया पर इस सन्दर्भ में अबतक कुछ भी नहीं किया गया जिससे क्षेत्र के लोगों में तीव्र आक्रोश है।
झा ने कहा कि यदि शीघ्र इस बंद परे सड़क का बिरमान करवाकर आवागमन हेतु नहीं चालु किया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।
