बाहुबली 3 में दिखेंगे इंदौर के पहलवान अथर्व

देशभर के चुनिंदा पहलवानों में हुआ अथर्व का चयन

प्रयास न्यूज , इंदौर । आने वाले दिनों में बड़े पर्दे पर आने वाली बहुचर्चित बाहुबली 3 में इंदौर के युवा पहलवान अथर्व गुर्जर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। 

दरअसल , इस फिल्म को लेकर डायरेक्टर और अन्य ने देशभर के पहलवानों का डाटा सर्च किया जिसमे चुनीदा पहलवानों का चयन किया गया । जो आज हैदराबाद पहुंच फिल्म में काम करने को लेकर अंतिम मोहर लगाएंगे ।

देश के चुनिंदा पहलवानों में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एक  युवा पहलवान अथर्व गुर्जर के चयन से पूरे इंदौर ही नही बल्कि मध्यप्रदेश के पहलवानों में खुशी का माहौल बन गया है । पहलवान अथर्व आज इंदौर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट से निकलेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.