…जब दिग्गी ने कामले की पीठ थपथपाई
मंडलम / सेक्टर प्रदेश सह प्रभारी है संजय कामले

आदित्य उपाध्याय , इंदौर । जो कार्य शैली पहले कांग्रेस में देखने को नहीं मिली , वही कार्यशेली कांग्रेस को अंदरूनी रूप से मजबूत बनाती दिख रही है । शायद यही कारण रहा होगा जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंडलम / सेक्टर प्रदेश सह प्रभारी और यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के प्रदेश समन्वयक संजय कामले को शाबाशी देते हुए उनके कंधे पर हाथ रखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया ।
यह नजारा आज इंदौर विधानसभा 4 में मंडलम / सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में देखने को मिला जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र जोशी और संजय कामले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोई महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे थे । कामले का बूथ मैनेजमेंट और कुशल कार्यशैली देख दिग्गी राजा मुस्कुराए और कामले का मनोबल बढ़ाते हुए सार्वजनिक रूप से उनकी पीठ थपथपाई और शाबाशी देते हुए उनकी सार्वजनिक प्रशंसा भी की ।

आपको बता दे की संजय कामले कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं में से है जो कुशल चुनावी मैनेजमेंट गुरु माने जाते है और जिनका लोहा दिग्गी राजा ,कमलनाथ , सुरेश पचोरी , कांतिलाल भूरिया जैसे नेता भी मानते है ।
