पुलक महिला जागृति मंच मानव सेवा में समर्पित
रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ भव्य क्षेत्रीय अधिवेशन
प्रयास न्यूज, इंदौर । ”अजेय -नारी आराध्य -नारी” शिक्षा, धनसंपदा, शक्ति स्वरूपा, मातृत्व ममता मे अग्रणी नारी जिस से समाज व राष्ट्र उन्नति की ओर बढ़ता है उसी को और आगे बढ़ाते हुए पुलक महिला जागृति मंच जो कि हर समय सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक , मानव सेवा के लिए तत्पर रहने वाली प्रत्येक प्रांत की प्रत्येक क्षेत्र में समय अनुरूप अपने कार्यों में निपुण कुशल मातृशक्तियो का क्षेत्रीय अधिवेशन ध्वजारोहण के साथ रवीन्द्र नाट्य गृह मै सम्पन्न हुआ ।

पुलक महिला जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मीना झांझरी, एवं कार्याअध्यक्ष श्रीमती अनामिका बाकलीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों व समाज श्रेष्ठियो द्वारा अलग-अलग शहरों से आने वाली पुलक महिला जागृति मंचो की शाखाऔ को वर्षभर किए गए उनके कार्य के समतुल्य उत्कृष्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पानोत ने संबोधित करते हुए सभी मंच द्वारा किए जा रहे धार्मिक समाजिक कार्यो की प्रसंशा करते हुए आचार्य पुलक सागर जी द्वारा प्रेरित जिनशरणं तीर्थ मै होने वाले पंच कल्याणक मे शामिल होने का आव्हान किया ।

पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय संयोजक मुनीभक्त, सभी सामाजिक धार्मिक कार्य को अपनी सहभागिता व कुशलता से करने वाले प्रदीप बड़जात्या, होलास सोनी ने बताया कि इंदौर में होने जा रहे हैं विशेष कार्यों की घोषणा भी की गयी। इस दौरान अलग अलग शाखाओ द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।

इस अवसर पर उन्नित झाँझरी, रोशन जैन, सुरभी जैन, एवं अनेकों श्रेष्ठ कार्य करने वाली शाखाओं का सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर पुलक मंच परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पानोत ,राष्ट्रीय महा मंत्री प्रदीप एटा, राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या जिनशरणं तीर्थ के महा मंत्री हेमचंद्र झाँझरी, कुलभूषण मित्तल, प्रियंका जैन ,रीता अजय जैन, इंद्र कुमार सेठी, कांति लाल जैन बम साहब, सुभाष सामरिया , कमलेश कासलीवाल, डी .के. जेन हसमुख गान्धी, राकेश विनायका, शिरिश जैन महेन्द्र निगोतिया कमल रावका दिलिप रतनावत सुरेश सेठी जिनशरणं तीर्थ के ट्रस्टी एवं समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे ।
